Emitrawala.com
पता बदलना हो और बिजली बिल, किराया समझौता जैसा कोई प्रमाण अपने नाम पर न हो, तो भी रास्ता है। अगर आप जिस घर में रहते हैं उसका कोई वयस्क सदस्य परिवार का मुखिया बनकर हामी भर दे, तो उसके आधार का पता आपके आधार में जुड़ सकता है। इस पेज पर पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में है और नीचे वही Self Declaration फॉर्म भी है, जिसे आप यहीं भरकर प्रिंट के लिए PDF बना सकते हैं।
अभी फॉर्म भरेंप्रक्रिया पढ़ेंUIDAI ने जनवरी 2023 में यह सुविधा शुरू की थी। इसमें आपको अपने नाम का एड्रेस प्रूफ नहीं दिखाना पड़ता। उसकी जगह आप अपने परिवार के किसी वयस्क सदस्य (जिसे Head of Family यानी HoF कहा गया है) का आधार नंबर देते हैं और वह सहमति देता है कि उसका पता आपके आधार में लगा दिया जाए।
यह खासकर इन लोगों के काम की है: शादी के बाद ससुराल गई महिलाएं, माता-पिता के साथ रहने वाले बच्चे, पढ़ाई या नौकरी के लिए दूसरे शहर गए युवा, और वे लोग जिनके घर के सारे बिल किसी और के नाम पर हैं।
नीचे का क्रम myAadhaar पोर्टल और Aadhaar ऐप, दोनों में लगभग एक जैसा है। स्क्रीन के नाम समय-समय पर बदल सकते हैं।
जो दस्तावेज़ आवेदक और HoF दोनों का नाम और उनका रिश्ता साफ़ दिखाए, वही मान्य है।
| रिश्ता | काम आने वाले दस्तावेज़ (उदाहरण) |
|---|---|
| पति-पत्नी | विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट |
| माता-पिता और संतान | जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, स्कूल की अंकतालिका (जिसमें माता-पिता का नाम हो) |
| अन्य रिश्तेदार | राशन कार्ड या कोई सरकारी दस्तावेज़ जिसमें दोनों नाम और रिश्ता लिखा हो |
| कोई दस्तावेज़ नहीं है | HoF का Self Declaration (UIDAI के तय प्रारूप में) |
यह एक सादा घोषणा-पत्र है जिसमें HoF लिखकर देता है कि अमुक व्यक्ति उसका रिश्तेदार है, उसी पते पर रहता है और HoF अपना पता उसके आधार में जोड़ने के लिए राज़ी है। इसमें HoF यह भी मानता है कि जानकारी गलत निकलने पर दोनों के आधार बंद हो सकते हैं और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
| बात | जानकारी |
|---|---|
| शुल्क | UIDAI की मूल घोषणा में ₹50 बताया गया था। Aadhaar ऐप के सहायता पेज पर ₹75 दिखता है। भुगतान से पहले स्क्रीन पर आया शुल्क देख लें। |
| HoF की मंज़ूरी का समय | अधिकतम 30 दिन |
| अपडेट का समय | मंज़ूरी के बाद आम तौर पर कुछ कार्य-दिवस। कभी-कभी अधिक भी लग सकते हैं। |
| फीस वापसी | HoF के मना करने या जवाब न देने पर नहीं मिलती |
कई जगह यह प्रक्रिया आधार सेवा केंद्र पर भी हो जाती है। कौन सा केंद्र यह सुविधा दे रहा है और क्या साथ ले जाना है, यह पहले वहीं पूछ लें।
हां, अगर परिवार का कोई वयस्क सदस्य HoF बनकर सहमति दे और रिश्ते का प्रमाण (या Self Declaration) दिया जाए।
18 साल या अधिक उम्र का कोई भी निवासी जिसके पास आधार है और जो आवेदक के साथ उसी पते पर रहता है, HoF बन सकता है।
30 दिन बाद अनुरोध बंद हो जाता है और फीस वापस नहीं होती। नया अनुरोध फिर से करना पड़ेगा।
जब रिश्ता दिखाने वाला कोई दस्तावेज़ उपलब्ध न हो। तब HoF के हस्ताक्षर वाला घोषणा-पत्र रिश्ते के प्रमाण की जगह लगता है।
सिर्फ़ परिवार का मुखिया (HoF)। आवेदक को हस्ताक्षर नहीं करने होते।
जारी होने की तारीख से 3 महीने।
हां, हर रिश्तेदार का अनुरोध अलग होता है। हमारे फॉर्म में "एक और रिश्तेदार" जोड़कर सबके पेज एक PDF में बन जाते हैं।
नीचे जानकारी भरें और "PDF डाउनलोड करें" दबाएं। प्रिंट निकालकर सिर्फ़ परिवार के मुखिया के हस्ताक्षर करवाएं।
मुखिया के हस्ताक्षर जानबूझकर खाली छोड़े गए हैं। प्रिंट निकालकर हस्ताक्षर करें। यह घोषणा सिर्फ आधार में पता अपडेट के लिए है और जारी होने की तारीख से 3 महीने तक मान्य है।
नोट: यह जानकारी UIDAI की सार्वजनिक घोषणाओं और सहायता पेजों के आधार पर Emitrawala.Com टीम ने अपने शब्दों में तैयार की है। शुल्क, स्क्रीन और नियम बदल सकते हैं। अंतिम जानकारी के लिए uidai.gov.in देखें। Emitrawala.Com कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।

हम 24 घंटे में आपसे संपर्क करेंगे