अटल पेंशन योजना (APY) क्या है?
अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए एक पेंशन योजना है, जिसके तहत 60 वर्ष की आयु के बाद अंशधारक को निश्चित मासिक पेंशन प्राप्त होती है।
योजना के मुख्य लाभ
- 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 से 5,000 रुपये तक की निश्चित मासिक पेंशन
- अंशधारक की मृत्यु के बाद पति/पत्नी को पेंशन जारी रहती है
- दोनों की मृत्यु के बाद नामिती को संचित राशि वापस
पात्रता
- आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- बैंक/डाकघर में बचत खाता होना आवश्यक
आवेदन कैसे करें?
अपने बैंक या डाकघर की शाखा में जाकर APY फॉर्म भरकर व आधार-मोबाइल नंबर लिंक करवाकर योजना में शामिल हुआ जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक/डाकघर बचत खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
ध्यान दें: प्रीमियम राशि आयु के अनुसार तय होती है, अधिक जानकारी हेतु npscra.nsdl.co.in देखें।