आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) क्या है?
आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस इलाज सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है।
योजना के मुख्य लाभ
- प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर
- भर्ती से पहले व भर्ती के बाद के खर्च भी शामिल
- देशभर के सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा (कैशलेस व पेपरलेस)
- पहले से मौजूद बीमारियां भी पहले दिन से कवर
पात्रता
SECC 2011 डेटाबेस के आधार पर चयनित ग्रामीण व शहरी गरीब व वंचित परिवार इस योजना के लिए पात्र हैं। पात्रता आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर आधार/राशन कार्ड नंबर डालकर जांची जा सकती है।
आवेदन व लाभ कैसे लें?
पात्र लाभार्थी नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)/ई-मित्र पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। कार्ड बनने के बाद सूचीबद्ध अस्पताल में दिखाकर कैशलेस इलाज लिया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
ध्यान दें: अपनी पात्रता व सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं।