बिहार कामकाजी महिला छात्रावास योजना क्या है?
बिहार समाज कल्याण विभाग की यह योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना व मिशन शक्ति के अंतर्गत घर से दूर नौकरी करने वाली महिलाओं को सुरक्षित व किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध कराती है।
योजना के मुख्य लाभ
- छात्रावास में रहने के लिए कोई शुल्क नहीं
- ₹3,000 प्रतिमाह भोजन सहायता
- बिजली व पेयजल की सुविधा
- बेड, टेबल, कुर्सी जैसा फर्नीचर उपलब्ध
पात्रता
- महिला आवेदक
- सरकारी या निजी क्षेत्र में कार्यरत
- पारिवारिक मासिक आय ₹75,000 तक
- सीट उपलब्धता के अनुसार प्रवेश
आवेदन कैसे करें?
बिहार के आधिकारिक पोर्टल पर "Upcoming Events" सेक्शन में छात्रावास प्रवेश लिंक खोजें, पंजीकरण करें, लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और सभी जानकारी सत्यापित कर जमा करें।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- नियोक्ता/नौकरी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट फोटो
ध्यान दें: वर्तमान में यह सुविधा मुजफ्फरपुर में उपलब्ध है, अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन 9955998045 पर संपर्क करें।