पीएम स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) क्या है?
पीएम स्वनिधि योजना शहरी रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों (स्ट्रीट वेंडर्स) को अपना व्यवसाय पुनः शुरू करने या बढ़ाने के लिए किफायती ऋण उपलब्ध कराने हेतु शुरू की गई एक योजना है।
योजना के मुख्य लाभ
- पहली बार में बिना गारंटी 10,000 रुपये तक का कार्यशील पूंजी ऋण
- समय पर ऋण चुकाने पर अगली बार 20,000 व उसके बाद 50,000 रुपये तक का ऋण
- डिजिटल लेनदेन करने पर सालाना 1,200 रुपये तक का कैशबैक
- समय पर भुगतान करने पर ब्याज पर 7% तक की सब्सिडी
पात्रता
शहरी क्षेत्र में ठेला, खोखा या फुटपाथ पर सामान बेचने वाले सभी रेहड़ी-पटरी व्यवसायी, जिनके पास शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जारी वेंडिंग सर्टिफिकेट/पहचान पत्र है, इस योजना के लिए पात्र हैं।
आवेदन कैसे करें?
आवेदक आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, या नजदीकी ई-मित्र/CSC केंद्र या शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय से भी आवेदन करवा सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वेंडिंग सर्टिफिकेट / पहचान पत्र (LOR)
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
ध्यान दें: आवेदन व लोन स्टेटस जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाएं।