प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) क्या है?
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक जीवन बीमा योजना है, जो बहुत ही कम वार्षिक प्रीमियम पर अंशधारक की मृत्यु होने की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
योजना के मुख्य लाभ
- किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर
- बहुत ही कम वार्षिक प्रीमियम (लगभग 436 रुपये प्रति वर्ष)
- प्रीमियम सीधे बैंक खाते से ऑटो-डेबिट होता है
पात्रता
- आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- बैंक खाता होना अनिवार्य
आवेदन कैसे करें?
अपने बैंक शाखा में जाकर सहमति फॉर्म भरकर इस योजना से जुड़ा जा सकता है। अधिकतर बैंक हर वर्ष मई-जून में इसका नवीनीकरण करते हैं।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- नामिती की जानकारी
ध्यान दें: प्रतिवर्ष प्रीमियम कटौती हेतु बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखें। अधिक जानकारी हेतु jansuraksha.gov.in देखें।