प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) क्या है?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भारत सरकार की एक योजना है जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को मुफ्त LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि उन्हें लकड़ी व कोयले के धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिल सके।
योजना के मुख्य लाभ
- निःशुल्क LPG गैस कनेक्शन (सिलेंडर व चूल्हे सहित)
- कनेक्शन शुल्क व सुरक्षा जमा राशि में छूट
- पहली रिफिल व चूल्हा खरीदने के लिए EMI की सुविधा
पात्रता
- आवेदक महिला होनी चाहिए व उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो
- BPL परिवार से संबंधित हो या SECC सूची में शामिल हो
- परिवार में पहले से किसी के नाम LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए
आवेदन कैसे करें?
आवेदक नजदीकी गैस एजेंसी (इंडेन, भारत गैस, HP गैस) पर जाकर या आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मित्र केंद्र से भी फॉर्म भरवाया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड / BPL प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
ध्यान दें: आवेदन व स्टेटस जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in का ही उपयोग करें।