अपडेटUpdate
Welcome to Emitrawala.com! सरकारी सेवाओं और ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा के लिए हमसे जुड़ें। किसी अन्य सेवा या फॉर्म के लिए हमसे संपर्क करें। Welcome to Emitrawala.com! Get all government services and online forms in one place. For any additional service or form, please contact us.
फॉर्म भरेंFill Form फॉर्म डाउनलोड करेंDownload Forms सरकारी नौकरी रिक्तिGovt Job Vacancy प्रवेश पत्रAdmit Card परिणामResult प्राइवेट जॉबPrivate Jobs सरकारी योजनाएंGovt Schemes जीएसटी और आयकरGST & Income Tax सरकारी कर्मचारी फॉर्मGovt Emp. Forms ईमित्र उपयोगी सॉफ्टवेयरEmitra Useful Software ई-मित्र और सरकारी शपथ-पत्रE-mitra & Govt Affidavit ई-स्टाम्प पेपरE-Stamp Paper नए ई-मित्र के लिए आवेदन करेंApply For New Emitra आधार मित्रAadhaar Mitra प्रिंटिंग मित्रPrinting Mitra

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY)

Latest Update • 28 Sep 2026

Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana: Interest-Free Loan for Youth Aged 18–45, Full Details

Industries & Commerce (Group-2) Department, Govt. of Rajasthan | Emitrawala.com Desk
DepartmentIndustries & Commerce
Age limit18 to 45 years
Max loanUp to ₹10 lakh
Interest subsidy100% by state govt.
Target1 lakh youth
Valid till31 March 2029

About the Scheme

The Rajasthan Government's Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana helps native youth start or grow their own enterprise. Banks and financial institutions give the loan, while the state pays the interest, provides margin money and reimburses the CGTMSE fee. The aim is to set up micro enterprises and give self-employment to 1 lakh youth.

The scheme covers new and existing units in manufacturing, services and trade, for both individuals and institutions (HUF, society, partnership firm, LLP, company, self-help group). It is effective from the notification date until 31 March 2029.

Loan Limit and Margin Money

Applicant's qualificationService & TradeManufacturingMargin money
8th to 12th passUp to ₹3.5 lakhUp to ₹7.5 lakh10% of loan, max ₹35,000
Graduate / ITI certificate or higherUp to ₹5 lakhUp to ₹10 lakh10% of loan, max ₹50,000

Interest subsidy is paid on the loan amount first sanctioned as per your project report. Any later increase in the loan does not qualify.

Key Benefits

  • 100% interest subsidy for up to 5 years from the first loan disbursement.
  • Margin money support of 10% of the loan, up to ₹35,000 or ₹50,000.
  • Annual CGTMSE guarantee fee is paid by the state government.
  • No collateral security is demanded up to the limit set by the RBI.
  • Up to 6 months moratorium; subsidy applies to interest paid regularly during it.
  • Free short-term skill training with RSLDC.
  • Beneficiaries can also claim other state government schemes as eligible.

Eligibility Criteria

  • The applicant must be aged 18 to 45 years and the enterprise must be in Rajasthan.
  • HUF, society, partnership firm, LLP and company applicants must be duly registered.
  • At least 51% ownership of the institution must be with persons aged 18 to 45.
  • Applicant must not be a defaulter of any bank or financial institution.
Note: Loan taken under this scheme can be used only for the purpose it was sanctioned for.

Lending Institutions

  • Nationalised commercial banks
  • RBI-authorised private scheduled banks and small finance banks
  • Regional Rural Banks
  • Rajasthan Financial Corporation
  • SIDBI
  • Urban and Central Co-operative Banks

Loans are covered under CGTMSE, so no collateral is asked up to the RBI limit.

How to Apply - Step by Step

  1. Apply online on the department's portal for the scheme (SSO ID or e-Mitra), addressed to your District Industries & Commerce Centre (DIC).
  2. A 3-member committee at the DIC reviews your application within 7 days of receipt.
  3. The committee selects applicants on qualification, experience, interest, viability and market prospects.
  4. If objections are raised, correct them within 15 days or the application is rejected automatically.
  5. Selected applications go to the lending bank through the portal for loan sanction and disbursement.
  6. Subsidy claims are then processed online through the portal. You can appeal to the Commissioner, Industries if rejected.

Important Conditions

  • Margin money stays with the bank as a short-term deposit and is adjusted in your loan account after 2 years of running the unit without default.
  • If the unit is not run for 2 years, the margin money goes back to the department without interest.
  • Wrong information means the subsidy is recovered with 18% penal interest.
  • Interest subsidy also stops if the loan becomes an NPA.

Activities not eligible:

  • Commercial transport vehicles with on-road price above ₹15 lakh
  • Products or activities restricted by the Central or State Government
  • Mining and real estate activities
  • Activities run by non-profits such as NGOs and trusts

Important Links

Scheme valid till31 March 2029

About Emitrawala.com

Emitrawala.com brings E-Mitra services, government forms and scheme updates for the citizens of Rajasthan to one place: Aadhaar, PAN Card, Ration Card, caste/income/domicile certificates, and government job or scheme updates, in simple language.

For help with any service, connect with our team "Emitra Sathi" or reach us directly on WhatsApp.

ताज़ा अपडेट • 28 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: 18 से 45 वर्ष के युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण, पूरी जानकारी

उद्योग एवं वाणिज्य (ग्रुप-2) विभाग, राजस्थान सरकार | Emitrawala.com डेस्क
विभागउद्योग एवं वाणिज्य
आयु सीमा18 से 45 वर्ष
अधिकतम ऋण₹10 लाख तक
ब्याज अनुदान100% राज्य सरकार द्वारा
लक्ष्य1 लाख युवा
अवधि31 मार्च 2029 तक

योजना के बारे में

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना राज्य के मूल निवासी युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने या बढ़ाने में मदद करती है। ऋण बैंक और वित्तीय संस्थान देते हैं, जबकि ब्याज का भुगतान राज्य सरकार करती है, साथ ही मार्जिन मनी और CGTMSE फीस का पुनर्भरण भी मिलता है। लक्ष्य सूक्ष्म उद्यम स्थापित कर 1 लाख युवाओं को स्वरोजगार देना है।

योजना में विनिर्माण, सेवा और व्यापार क्षेत्र की नई व मौजूदा इकाइयाँ शामिल हैं, व्यक्तिगत और संस्थागत (HUF, सोसायटी, पार्टनरशिप फर्म, LLP, कंपनी, स्वयं सहायता समूह) दोनों आवेदकों के लिए। यह अधिसूचना की तिथि से 31 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगी।

ऋण सीमा और मार्जिन मनी

आवेदक की योग्यतासेवा एवं व्यापारविनिर्माणमार्जिन मनी
8वीं से 12वीं पास₹3.5 लाख तक₹7.5 लाख तकऋण का 10%, अधिकतम ₹35,000
ग्रेजुएट / ITI प्रमाण पत्रधारी या उससे अधिक₹5 लाख तक₹10 लाख तकऋण का 10%, अधिकतम ₹50,000

ब्याज अनुदान आपकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर पहली बार स्वीकृत ऋण राशि पर ही मिलेगा। बाद में ऋण बढ़ने पर अनुदान नहीं मिलेगा।

मुख्य लाभ

  • पहले ऋण वितरण की तिथि से 5 साल तक 100% ब्याज अनुदान।
  • ऋण का 10% मार्जिन मनी, अधिकतम ₹35,000 या ₹50,000।
  • वार्षिक CGTMSE गारंटी फीस राज्य सरकार वहन करेगी।
  • RBI द्वारा तय सीमा तक ऋण पर कोई संपार्श्विक प्रतिभूति नहीं माँगी जाएगी।
  • अधिकतम 6 माह का मोरेटोरियम; इस दौरान नियमित ब्याज चुकाने पर अनुदान मिलेगा।
  • RSLDC में निःशुल्क शॉर्ट टर्म स्किल प्रशिक्षण।
  • पात्रता होने पर राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं।

पात्रता

  • आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष हो और उद्यम राजस्थान में स्थापित हो।
  • HUF, सोसायटी, पार्टनरशिप फर्म, LLP और कंपनी का नियमानुसार पंजीकृत होना ज़रूरी है।
  • संस्थान का कम से कम 51% स्वामित्व 18 से 45 वर्ष के व्यक्तियों के पास हो।
  • आवेदक किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का डिफॉल्टर न हो।
ध्यान दें: योजना में लिया गया ऋण केवल उसी कार्य में लगाया जा सकेगा जिसके लिए वह स्वीकृत हुआ है।

ऋणदाता संस्थाएँ

  • राष्ट्रीयकृत वाणिज्यिक बैंक
  • RBI द्वारा अधिकृत निजी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  • राजस्थान वित्त निगम
  • SIDBI
  • अरबन और सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक

ऋण CGTMSE योजना से जुड़ा रहेगा, इसलिए RBI सीमा तक गारंटी नहीं माँगी जाएगी।

आवेदन कैसे करें - स्टेप बाय स्टेप

  1. योजना के लिए विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर (SSO ID या ई-मित्र से) अपने ज़िला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (DIC) को आवेदन करें।
  2. DIC की 3 सदस्यीय समिति आवेदन मिलने के 7 दिन के भीतर उसकी जाँच करेगी।
  3. समिति योग्यता, अनुभव, रुचि, उद्यम की सफलता की संभावना और बाज़ार के आधार पर चयन करेगी।
  4. आपत्ति लगने पर 15 दिन में कमी दूर करें, अन्यथा आवेदन स्वतः निरस्त हो जाएगा।
  5. चयनित आवेदन पोर्टल के माध्यम से ऋण स्वीकृति और वितरण के लिए बैंक को भेजा जाएगा।
  6. इसके बाद अनुदान के क्लेम भी पोर्टल पर ऑनलाइन निपटाए जाएँगे। निरस्त होने पर आयुक्त, उद्योग के यहाँ अपील कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण शर्तें

  • मार्जिन मनी बैंक में शॉर्ट टर्म डिपॉज़िट के रूप में जमा रहेगी और इकाई 2 साल बिना डिफॉल्ट चलने पर आपके ऋण खाते में समायोजित होगी।
  • इकाई 2 साल न चलने पर मार्जिन मनी बिना ब्याज विभाग को लौटा दी जाएगी।
  • गलत जानकारी देने पर अनुदान 18% दंडनीय ब्याज सहित वसूला जाएगा।
  • ऋण खाता NPA होने पर भी ब्याज अनुदान बंद हो जाएगा।

अपात्र गतिविधियाँ:

  • वाणिज्यिक परिवहन वाहन, जिनकी ऑन-रोड कीमत ₹15 लाख से अधिक हो
  • केंद्र या राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित उत्पाद या गतिविधियाँ
  • खनन और रियल एस्टेट से जुड़ी गतिविधियाँ
  • NGO, ट्रस्ट जैसी अलाभकारी संस्थाओं द्वारा संचालित गतिविधियाँ

महत्वपूर्ण लिंक

योजना की अवधि31 मार्च 2029 तक

Emitrawala.com के बारे में

Emitrawala.com राजस्थान के नागरिकों के लिए ई-मित्र सेवाएँ, सरकारी फॉर्म और योजनाओं के अपडेट एक ही जगह उपलब्ध कराता है: आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र और सरकारी नौकरी या योजना अपडेट, सरल भाषा में।

किसी भी सेवा में मदद के लिए हमारी टीम "ई-मित्र साथी" से जुड़ें या सीधे WhatsApp पर संपर्क करें।

← सभी समाचार देखेंBack to all updates

ईमित्र साथी

आम जन सेवा संपर्क

Query Box

Emitrawala.com

मैं आपका स्वागत है

हमसे जुड़ने के लिए क्लिक करेंClick to connect with us

संपर्क के लिए क्लिक करेंClick to Contact

आम जन सेवा संपर्क

हम 24 घंटे में आपसे संपर्क करेंगे

🇮🇳 +91