अपडेटUpdate
Welcome to Emitrawala.com! सरकारी सेवाओं और ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा के लिए हमसे जुड़ें। किसी अन्य सेवा या फॉर्म के लिए हमसे संपर्क करें। Welcome to Emitrawala.com! Get all government services and online forms in one place. For any additional service or form, please contact us.
फॉर्म भरेंFill Form फॉर्म डाउनलोड करेंDownload Forms सरकारी नौकरी रिक्तिGovt Job Vacancy प्रवेश पत्रAdmit Card परिणामResult प्राइवेट जॉबPrivate Jobs सरकारी योजनाएंGovt Schemes जीएसटी और आयकरGST & Income Tax सरकारी कर्मचारी फॉर्मGovt Emp. Forms ईमित्र उपयोगी सॉफ्टवेयरEmitra Useful Software ई-मित्र और सरकारी शपथ-पत्रE-mitra & Govt Affidavit ई-स्टाम्प पेपरE-Stamp Paper नए ई-मित्र के लिए आवेदन करेंApply For New Emitra आधार मित्रAadhaar Mitra प्रिंटिंग मित्रPrinting Mitra

राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा

EDUCATION UPDATE • STSE 2026

Rajasthan STSE 2026: Online Applications Open, Exam on November 22

Emitrawala.com Education Desk

Quick Summary

The Board of Secondary Education, Rajasthan (Ajmer) has opened online applications for the State Talent Search Examination (STSE) 2026. The exam is meant for regular students of Class 10 and Class 12 studying in recognized schools. The board has released detailed guidelines covering the exam date, application deadlines, fees, eligibility, exam pattern and syllabus. The exam will be held on November 22, 2026, from 9:00 AM to 1:00 PM.

Important Application Dates

ProcessDate
Application starts (without late fee)September 15, 2026
Last date to apply without late feeSeptember 24, 2026
Application with late feeSeptember 25–28, 2026
Last date for schools to submit the online formSeptember 28, 2026
Last date to deposit the printed challan at the bankSeptember 30, 2026
Last date to submit hard copy & documentsOctober 9, 2026
Exam DateNovember 22, 2026 (9:00 AM – 1:00 PM)

Application Fee

  • General category: ₹300 (₹350 with late fee)
  • SC / ST / Divyang / BPL / CWSN category: ₹175 (₹225 with late fee)
  • Schools will additionally collect ₹20 per student

Scholarship Details

The scholarship benefit is available to selected students of Rajasthan government schools and model schools run by the Rajasthan Secondary Education Council. Students securing a rank among the top 50 at secondary and senior secondary levels separately must score a minimum of 80% marks.

Level of StudyScholarship Amount
Regular study in Class 11 & 12₹1,250 per month
Regular study up to graduate & postgraduate level₹2,000 per month

Exam Pattern

MAT (Mental Ability Test)

50 questions • 50 minutes

LCT (Language Comprehension Test)

40 questions • 45 minutes

SAT (Scholastic Aptitude Test)

90 questions • 90 minutes

Syllabus

  • Class 10: Based on the Class 9 (academic year 2025-26) syllabus. SAT will cover Science and Mathematics.
  • Class 12 (Science stream): Based on Class 11 (2025-26). Questions from Physics, Chemistry, Biology or Mathematics.
  • Class 12 (Commerce stream): Questions from Accountancy, Business Studies, Economics or Mathematics.
  • Class 12 (Arts stream): Questions from History, Geography, Political Science, Economics or Mathematics.

Eligibility & Application Process

Only regular students of Class 10 and 12 studying in recognized government schools of Rajasthan, and schools run by the Rajasthan Secondary Education Council, are eligible. Applications must be submitted online by the school using the login ID and password provided by the board.

Fill in the student's name, date of birth, language, category, full address, mobile number and email ID carefully. Students under a reserved or special category must also submit the relevant certificates as per the prescribed process.

Important Links

About Emitrawala.com

Emitrawala.com is Rajasthan's trusted digital E-Mitra platform, bringing together Aadhaar Card, PAN Card, Ration Card, caste/income/domicile certificates, government schemes, exam forms and scholarship information — all in one place, with complete details and downloadable forms. Our goal is to make sure students and parents get accurate, timely information on every exam and government form, from the comfort of home.

Talent Search Exam FormsScholarship SchemesAadhaar Card ServicesPAN CardRation CardCaste / Income / Domicile CertificateGovt. Job Updates

Disclaimer: This information is based on publicly available guidelines issued by the Board of Secondary Education, Rajasthan. Dates, fees and rules are subject to change, so please confirm the latest details on the official website rajeduboard.rajasthan.gov.in before applying. Emitrawala.com is not an official representative of the board.

शिक्षा अपडेट • STSE 2026

Rajasthan STSE 2026: प्रतिभा खोज परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू, परीक्षा 22 नवंबर को

Emitrawala.com शिक्षा डेस्क

संक्षेप में समझें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा (STSE) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथि, आवेदन की अंतिम तिथियां, शुल्क, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से जुड़े सभी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 22 नवंबर 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रियातिथि
बिना विलंब शुल्क आवेदन शुरू15 सितंबर 2026
बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि24 सितंबर 2026
विलंब शुल्क सहित आवेदन25 से 28 सितंबर 2026
विद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
मुद्रित चालान बैंक में जमा कराने की अंतिम तिथि30 सितंबर 2026
हार्ड कॉपी व दस्तावेज जमा कराने की अंतिम तिथि9 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि22 नवंबर 2026 (सुबह 9:00 – दोपहर 1:00)

आवेदन शुल्क

  • सामान्य श्रेणी: ₹300 (विलंब शुल्क सहित ₹350)
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग / बीपीएल / CWSN श्रेणी: ₹175 (विलंब शुल्क सहित ₹225)
  • इसके अतिरिक्त विद्यालय द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी से ₹20 अलग से लिए जाएंगे

छात्रवृत्ति राशि की जानकारी

छात्रवृत्ति का लाभ राजस्थान सरकार के सरकारी विद्यालयों एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मॉडल स्कूलों के चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर अलग-अलग प्रथम 50-50 स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 80% अंक जरूरी हैं।

अध्ययन का स्तरछात्रवृत्ति राशि
कक्षा 11वीं व 12वीं में नियमित अध्ययन₹1,250 प्रतिमाह
स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर तक नियमित अध्ययन₹2,000 प्रतिमाह

परीक्षा पैटर्न

MAT (बौद्धिक योग्यता परीक्षा)

50 प्रश्न • 50 मिनट

LCT (भाषा योग्यता परीक्षा)

40 प्रश्न • 45 मिनट

SAT (शैक्षिक योग्यता परीक्षा)

90 प्रश्न • 90 मिनट

पाठ्यक्रम (Syllabus)

  • कक्षा 10वीं: कक्षा 9वीं (शैक्षणिक वर्ष 2025-26) का पाठ्यक्रम आधार। SAT में विज्ञान व गणित से प्रश्न।
  • कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग): कक्षा 11वीं (2025-26) आधार। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या गणित से प्रश्न।
  • कक्षा 12वीं (वाणिज्य वर्ग): लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र या गणित से प्रश्न।
  • कक्षा 12वीं (कला वर्ग): इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र या गणित से प्रश्न।

पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान के मान्यता प्राप्त राजकीय विद्यालयों तथा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा 10वीं व 12वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आवेदन विद्यालय के माध्यम से बोर्ड द्वारा दी गई लॉगिन आईडी व पासवर्ड से ऑनलाइन किया जाएगा।

आवेदन पत्र में विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, भाषा, श्रेणी, पूरा पता, मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी सावधानीपूर्वक भरें। आरक्षित या विशेष श्रेणी के विद्यार्थी संबंधित प्रमाण-पत्र भी निर्धारित प्रक्रिया अनुसार जमा करवाएं।

जरूरी लिंक्स (Important Links)

Emitrawala.com के बारे में

Emitrawala.com राजस्थान का एक भरोसेमंद डिजिटल ई-मित्र प्लेटफॉर्म है, जहां आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जाति/आय/मूल निवास प्रमाण पत्र से लेकर सरकारी योजनाओं, परीक्षा फॉर्म और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं तक की पूरी जानकारी और फॉर्म एक ही जगह मिलते हैं। हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थियों व अभिभावकों को हर परीक्षा व सरकारी फॉर्म की सही और समय पर जानकारी मिले — बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए, घर बैठे।

प्रतिभा खोज परीक्षा फॉर्मछात्रवृत्ति योजनाएंआधार कार्ड सेवाएंपैन कार्डराशन कार्डजाति / आय / मूल निवास प्रमाण पत्रसरकारी नौकरी अपडेट

अस्वीकरण: यह जानकारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी सार्वजनिक दिशा-निर्देशों पर आधारित है। तिथियों, शुल्क व नियमों में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदन से पहले कृपया आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से पुष्टि जरूर करें। Emitrawala.com बोर्ड का आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं है।

← सभी समाचार देखेंBack to all updates

ईमित्र साथी

आम जन सेवा संपर्क

Query Box

Emitrawala.com

मैं आपका स्वागत है

हमसे जुड़ने के लिए क्लिक करेंClick to connect with us

संपर्क के लिए क्लिक करेंClick to Contact

आम जन सेवा संपर्क

हम 24 घंटे में आपसे संपर्क करेंगे

🇮🇳 +91