अपडेटUpdate
Welcome to Emitrawala.com! सरकारी सेवाओं और ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा के लिए हमसे जुड़ें। किसी अन्य सेवा या फॉर्म के लिए हमसे संपर्क करें। Welcome to Emitrawala.com! Get all government services and online forms in one place. For any additional service or form, please contact us.
फॉर्म भरेंFill Form फॉर्म डाउनलोड करेंDownload Forms सरकारी नौकरी रिक्तिGovt Job प्रवेश पत्रAdmit Card परिणामResult प्राइवेट जॉबPrivate Jobs सरकारी योजनाएंGovt Schemes जीएसटी और आयकरGST & Income Tax सरकारी कर्मचारी फॉर्मGovt Emp. Forms ईमित्र उपयोगी सॉफ्टवेयरEmitra Useful Software ई-मित्र और सरकारी शपथ-पत्रE-mitra & Govt Affidavit ई-स्टाम्प पेपरE-Stamp Paper नए ई-मित्र के लिए आवेदन करेंApply For New Emitra आधार मित्रAadhaar Mitra प्रिंटिंग मित्रPrinting Mitra

5,546 पदों के फर्जीवाड़े की जांच अधूरी, और 1,200 नए पदों की तैयारी शुरू! पीटीआई भर्ती में दस्तावेज सत्यापन बनेगा सबसे बड़ी चुनौतीProbe Into 5,546-Post Forgery Incomplete, Preparation for 1,200 New Posts Begins! Document Verification Will Be the Biggest Challenge in PTI Recruitment

Recruitment Update

Probe Into 5,546-Post Forgery Incomplete, Preparation for 1,200 New Posts Begins! Document Verification Will Be the Biggest Challenge in PTI Recruitment

Updated: 20 October 2026Proposed exam: April-May 2027

The probe into forgery in the Rajasthan Staff Selection Board's 2022 PTI recruitment is still not complete. Meanwhile, the education department has begun preparing for recruitment to 1,200 new posts and has sent the requisition to the Board. The notification will be issued after the Board's approval, and the exam is proposed for April-May 2027.

1,200Posts in new requisition
5,546Posts in the 2022 recruitment
1,259Candidates with data mismatch
134PTIs dismissed so far

1,200 New Posts: Where Things Stand

PointDetails
PostsPTI (physical education teacher), about 1,200
RequisitionAlready sent from the education department to the Board
Board's positionRequisition received, clarification sought from the education department on some matters
NotificationAfter the Board's approval
Proposed examApril-May 2027
The number of posts is only tentative for now. The final number and dates are valid only in the Board's notification.

What Went Wrong in the 2022 Recruitment

  • The recruitment was for 5,546 posts (4,899 non-scheduled and 647 scheduled).
  • On studying all candidates' data, 1,259 candidates' application details and documents did not match.
  • The required educational qualification had to be obtained before the exam date of 25 September 2022, yet 173 of those appointed submitted degrees dated after the cut-off.
  • Many private universities gave admission to B.P.Ed against the rules, and those degrees were treated as valid during verification.
  • B.P.Ed admission needs 45% in graduation (5% relaxation for reserved categories), but 183 selected candidates did not meet the B.P.Ed eligibility.
  • The SOG questioned the selection of 1,754 candidates. After the department's probe 134 PTIs have been dismissed, while the probe into the rest remains incomplete despite meetings.

What Happens Next

  • Document verification will be a big challenge for the education department in the new recruitment, since most cases in the last one involved degrees.
  • The department also has to finish the probe of the old recruitment.
  • Treat the notification, posts and eligibility as firm only after they appear on the Board's website.

What Aspirants Should Do

  1. Check the Rajasthan Staff Selection Board website regularly for the notification.
  2. Keep your educational documents (Class 12 and CPEd/DPEd/BPEd degree-diploma) genuine and correctly dated.
  3. Read the exact eligibility conditions yourself once the notification is out, as they can differ from the last recruitment.
  4. Apply only through the SSO portal or your nearest e-Mitra centre and avoid middlemen.
No recruitment survives a back-dated or wrong degree. Submitting fake documents can lead to an FIR and dismissal.

Frequently Asked Questions (FAQ)

How many posts are in the new PTI recruitment?

A tentative 1,200 posts. The education department has sent the requisition to the Board.

When will the exam be held?

It is proposed for April-May 2027.

What happened to the 2022 recruitment?

The forgery probe is incomplete. 134 PTIs have been dismissed.

When will the notification come?

After the Board's approval. The date is not fixed yet.

Note: This is based on news reports and public government information. Dates, amounts and rules can change, so please confirm with the official website or the concerned office before acting. Emitrawala.com is not a government website.

भर्ती अपडेट

5,546 पदों के फर्जीवाड़े की जांच अधूरी, और 1,200 नए पदों की तैयारी शुरू! पीटीआई भर्ती में दस्तावेज सत्यापन बनेगा सबसे बड़ी चुनौती

अपडेट: 20 अक्टूबर 2026प्रस्तावित परीक्षा: अप्रैल-मई 2027

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 2022 की पीटीआई भर्ती में फर्जीवाड़े की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इसी बीच शिक्षा विभाग ने 1,200 नए पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर बोर्ड को अभ्यर्थना भेज दी है। बोर्ड की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी होगी और परीक्षा अप्रैल-मई 2027 में प्रस्तावित है।

1,200नए पदों की अभ्यर्थना
5,5462022 भर्ती के कुल पद
1,259डेटा मिसमैच वाले अभ्यर्थी
134अब तक बर्खास्त पीटीआई

1,200 नए पदों की भर्ती: क्या स्थिति है

बिंदुजानकारी
पदपीटीआई (शारीरिक शिक्षा अध्यापक), करीब 1,200
अभ्यर्थनाशिक्षा विभाग से बोर्ड को भेजी जा चुकी
बोर्ड की स्थितिअभ्यर्थना मिल गई, कुछ मामलों में शिक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा
अधिसूचनाबोर्ड की मंजूरी के बाद
प्रस्तावित परीक्षाअप्रैल-मई 2027
पदों की संख्या अभी संभावित है। अंतिम संख्या और तारीखें बोर्ड की अधिसूचना में ही मान्य होंगी।

2022 की भर्ती में क्या गड़बड़ी मिली

  • भर्ती 5,546 पदों की थी (गैर अनुसूचित 4,899 और अनुसूचित 647)।
  • सभी अभ्यर्थियों के डेटा का अध्ययन करने पर 1,259 अभ्यर्थियों के डेटा में आवेदन की जानकारी और दस्तावेज आपस में नहीं मिले।
  • परीक्षा की तारीख 25 सितंबर 2022 से पहले जरूरी शैक्षणिक योग्यता लेनी थी, पर नियुक्ति पाने वालों में 173 ने तय तारीख के बाद की डिग्री जमा की।
  • कई निजी विश्वविद्यालयों ने बीपीएड में नियम के खिलाफ प्रवेश दे दिया, और सत्यापन में उन डिग्रियों को सही मान लिया गया।
  • बीपीएड में प्रवेश के लिए स्नातक में 45% अंक (आरक्षित वर्ग को 5% छूट) जरूरी है, पर 183 चयनित अभ्यर्थी बीपीएड की योग्यता पर खरे नहीं थे।
  • एसओजी ने 1,754 अभ्यर्थियों के चयन पर सवाल उठाया। विभाग की जांच के बाद 134 पीटीआई बर्खास्त हो चुके हैं, बाकी की जांच बैठकों के बावजूद अधूरी है।

आगे क्या होगा

  • नई भर्ती में दस्तावेज सत्यापन शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगा, क्योंकि पिछली भर्ती में सबसे ज्यादा मामले डिग्रियों के सामने आए।
  • विभाग ने पुरानी भर्ती की जांच भी पूरी करनी है।
  • अधिसूचना, पद और पात्रता की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर आने के बाद ही पक्की मानें।

अभ्यर्थी अभी क्या करें

  1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर अधिसूचना की नियमित जांच करें।
  2. शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज (बारहवीं और CPEd/DPEd/BPEd डिग्री-डिप्लोमा) असली और सही तारीख वाले रखें।
  3. पात्रता की सटीक शर्तें अधिसूचना आने पर खुद पढ़ें, पिछली भर्ती की शर्तें बदल सकती हैं।
  4. आवेदन सिर्फ SSO पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से कराएं और दलालों से बचें।
किसी की भी बैकडेट या गलत डिग्री पर भर्ती नहीं टिकती। फर्जी दस्तावेज देने पर FIR और बर्खास्तगी हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

नई पीटीआई भर्ती में कितने पद हैं?

संभावित 1,200 पद। शिक्षा विभाग ने बोर्ड को अभ्यर्थना भेज दी है।

परीक्षा कब होगी?

अप्रैल-मई 2027 में प्रस्तावित है।

2022 की भर्ती का क्या हुआ?

फर्जीवाड़े की जांच अधूरी है। 134 पीटीआई बर्खास्त हो चुके हैं।

अधिसूचना कब आएगी?

बोर्ड की मंजूरी के बाद। तारीख अभी तय नहीं है।

नोट: यह जानकारी समाचार रिपोर्ट्स और सार्वजनिक सरकारी सूचनाओं पर आधारित है। तारीखें, राशि और नियम बदल सकते हैं, इसलिए कोई कदम उठाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित कार्यालय से पुष्टि करें। Emitrawala.com कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।

← सभी समाचार देखेंBack to all updates

ईमित्र साथी

आम जन सेवा संपर्क

Query Box

Emitrawala.com

मैं आपका स्वागत है

हमसे जुड़ने के लिए क्लिक करेंClick to connect with us

संपर्क के लिए क्लिक करेंClick to Contact

आम जन सेवा संपर्क

हम 24 घंटे में आपसे संपर्क करेंगे

🇮🇳 +91