अपडेट
Welcome to Emitrawala.com! सरकारी सेवाओं और ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा के लिए हमसे जुड़ें। किसी अन्य सेवा या फॉर्म के लिए हमसे संपर्क करें।
फॉर्म भरें फॉर्म डाउनलोड करें सरकारी नौकरी रिक्ति प्रवेश पत्र परिणाम प्राइवेट जॉब सरकारी योजनाएं जीएसटी और आयकर सरकारी कर्मचारी फॉर्म ईमित्र उपयोगी सॉफ्टवेयर ई-मित्र और सरकारी शपथ-पत्र ई-स्टाम्प पेपर नए ई-मित्र के लिए आवेदन करें आधार मित्र प्रिंटिंग मित्र सरकारी आदेश और परिपत्र

विद्या संबल योजना का दूसरा चरण: शहरी सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी (व्याख्याता), 23 से 25 नवंबर तक आवेदन

Recruitment News • Vidya Sambal Yojana

Vidya Sambal Yojana Phase 2: Guest Faculty (Lecturers) for Urban Government Schools, Apply 23 to 25 November

Applications: 23–25 November 2026Final merit list: 30 November 2026Appointment orders: 4 December 2026Honorarium: ₹400 per hourUpdated: 11 November 2026
📢 Get every update first!Follow the Emitrawala.Com WhatsApp channel for jobs, results, admit cards and scheme news on your phone.
Follow Channel

To ease the shortage of lecturers in government schools, the Education Department has begun phase 2 of the Vidya Sambal Yojana. This time guest faculty will fill vacant Class 11–12 lecturer posts in government schools in urban local-body areas. In phase 1, in September, appointments were made only in rural schools because the urban civic-election code of conduct was in force. Applications will be taken from 23 to 25 November and appointment orders issued on 4 December.

₹400Per hour
₹30,000Monthly cap
65 yrsMax age (retired)
31 Mar 2027Maximum tenure

Full Timetable

DateActivity
19 NovSchool-level selection committee formed
21 NovSchool-wise vacant lecturer posts published
23–25 NovApplications (till 12 noon on the 25th)
26 NovList of received applications issued
27–28 NovScrutiny, provisional merit list, objections
30 NovFinal merit and selection list after objections
1–3 DecDocument verification of selected candidates
4 DecApproval by district-level committee and appointment orders

Selection Process and Conditions

  • Selection is by merit; there is no interview. Merit is formed by adding 75% of academic qualification marks and 25% of professional (training) qualification marks.
  • A selection list of three candidates is prepared for each vacant post.
  • Retired personnel get preference, with a maximum age of 65. For equal marks, the older candidate is preferred.
  • For English-medium schools, English-medium education is compulsory.
  • Honorarium is ₹400 per hour, up to ₹30,000 a month.
  • The engagement is temporary: until 31 March 2027 or until the post is filled regularly, whichever is earlier. It gives no right to regularisation.
  • Attendance and performance will be monitored; negligence or absence can lead to removal.

Where to Find Vacancies and How to Object

  • School-wise vacancies will be published on the school notice board, the District Education Officer’s office and the department website.
  • Retired teachers and private candidates can both apply.
  • Selection is done at district level by a committee headed by the District Collector or a nominated officer. Objections can be filed with the Chief District Education Officer’s office within seven days of the list.
There has also been criticism: half-yearly exams run from 25 November to 7 December and board exams begin in February, so the benefit to students from these appointments may be limited.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Who is phase 2 of Vidya Sambal for?

Vacant Class 11–12 lecturer posts in government schools in urban local-body areas.

What are the application dates?

23 to 25 November 2026, till 12 noon on the 25th.

How is selection done?

On merit, with no interview: 75% academic and 25% professional qualification marks.

What is the honorarium?

₹400 per hour, up to ₹30,000 a month.

How long will the engagement last?

Until 31 March 2027 or until regular filling of the post, whichever is earlier.

When are appointment orders due?

On 4 December 2026.

Note: This information is shared for your convenience. For dates, eligibility, fees and any change, always refer to the official website and original notification of the concerned body. Emitrawala.com is not a government website and is not affiliated with any government organisation.

भर्ती समाचार • विद्या संबल योजना

विद्या संबल योजना का दूसरा चरण: शहरी सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी (व्याख्याता), 23 से 25 नवंबर तक आवेदन

आवेदन: 23–25 नवंबर 2026अंतिम मेरिट सूची: 30 नवंबर 2026नियुक्ति आदेश: 4 दिसंबर 2026मानदेय: ₹400 प्रति घंटाअपडेट: 11 नवंबर 2026
📢 हर सरकारी अपडेट सबसे पहले पाएं!Emitrawala.Com का WhatsApp चैनल फॉलो करें और भर्ती, रिजल्ट, एडमिट कार्ड व योजनाओं की खबरें सीधे अपने फोन पर पाएं।
चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में व्याख्याताओं की कमी दूर करने के लिए विद्या संबल योजना के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की है। इस बार नगरीय निकाय क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11वीं-12वीं के रिक्त व्याख्याता पदों पर गेस्ट फैकल्टी लगाई जाएगी। पहले चरण में सितंबर में ग्रामीण स्कूलों में नियुक्तियां हुई थीं; शहरी क्षेत्रों में निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण तब नहीं हो पाई थीं। आवेदन 23 से 25 नवंबर तक लिए जाएंगे और 4 दिसंबर को नियुक्ति आदेश जारी होंगे।

₹400प्रति घंटा मानदेय
₹30,000अधिकतम मासिक
65 वर्षसेवानिवृत्त की अधिकतम आयु
31 मार्च 2027अधिकतम अवधि

पूरा टाइम टेबल

तारीखप्रक्रिया
19 नवंबरविद्यालय स्तर पर चयन समिति का गठन
21 नवंबरविद्यालयवार व्याख्याताओं के रिक्त पदों का प्रकाशन
23–25 नवंबरआवेदन जमा (25 को दोपहर 12 बजे तक)
26 नवंबरप्राप्त आवेदनों की सूची जारी
27–28 नवंबरआवेदनों की जांच, अस्थायी मेरिट सूची, आपत्तियां
30 नवंबरआपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मेरिट व चयन सूची
1–3 दिसंबरचयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का परीक्षण
4 दिसंबरजिला स्तरीय समिति से अनुमोदन और नियुक्ति आदेश

चयन प्रक्रिया और शर्तें

  • चयन मेरिट से होगा, इंटरव्यू नहीं होगा। शैक्षणिक योग्यता के अंकों का 75% और प्रशैक्षणिक (ट्रेनिंग) योग्यता के अंकों का 25% जोड़कर मेरिट बनेगी।
  • हर रिक्त पद के लिए तीन अभ्यर्थियों की चयन सूची बनेगी।
  • सेवानिवृत्त कार्मिकों को प्राथमिकता मिलेगी; उनके लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष है। समान अंक होने पर अधिक आयु वाले को वरीयता।
  • अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों के लिए अंग्रेज़ी माध्यम से पढ़ाई अनिवार्य है।
  • मानदेय ₹400 प्रति घंटा, अधिकतम ₹30,000 प्रति माह।
  • नियुक्ति अस्थायी है: 31 मार्च 2027 तक या नियमित प्रक्रिया से पद भरने तक, जो भी पहले हो। इससे नियमितीकरण का कोई अधिकार नहीं मिलेगा।
  • उपस्थिति और कार्यकुशलता की नियमित निगरानी होगी; लापरवाही या अनुपस्थिति पर कार्यमुक्त किया जा सकता है।

रिक्त पद कहां देखें और आपत्ति कैसे दें

  • विद्यालयवार रिक्तियां संबंधित स्कूल के नोटिस बोर्ड, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशित होंगी।
  • सेवानिवृत्त शिक्षक और निजी अभ्यर्थी दोनों आवेदन कर सकेंगे।
  • चयन जिला स्तर पर जिला कलेक्टर या उनके नामित अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। सूची जारी होने के सात दिन में आपत्ति मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराई जा सकेगी।
आलोचना भी हुई है: 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा है और फरवरी में बोर्ड परीक्षा शुरू होगी, इसलिए नियुक्त शिक्षकों से विद्यार्थियों को सीमित फायदा मिलने की बात कही जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

विद्या संबल योजना का दूसरा चरण किनके लिए है?

नगरीय निकाय क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11-12 के रिक्त व्याख्याता पदों के लिए।

आवेदन कब से कब तक होंगे?

23 से 25 नवंबर 2026, 25 को दोपहर 12 बजे तक।

चयन कैसे होगा?

मेरिट से, इंटरव्यू नहीं। 75% शैक्षणिक और 25% प्रशैक्षणिक योग्यता के अंक।

मानदेय कितना है?

₹400 प्रति घंटा, अधिकतम ₹30,000 प्रति माह।

नियुक्ति कब तक रहेगी?

31 मार्च 2027 तक या नियमित पद भरने तक, जो पहले हो।

नियुक्ति आदेश कब आएंगे?

4 दिसंबर 2026 को।

नोट: यह जानकारी सिर्फ आपकी सुविधा के लिए है। तारीख, पात्रता, शुल्क और किसी भी बदलाव के लिए हमेशा संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और मूल अधिसूचना देखें। Emitrawala.com कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है और किसी सरकारी संस्था से संबद्ध नहीं है।

← सभी समाचार देखें

ईमित्र साथी

आम जन सेवा संपर्क

Query Box

Emitrawala.com

मैं आपका स्वागत है

हमसे जुड़ने के लिए क्लिक करें

सरकारी योजनाएं और ताज़ा अपडेट के लिए चैनल फॉलो करे
संपर्क के लिए क्लिक करें

आम जन सेवा संपर्क

हम 24 घंटे में आपसे संपर्क करेंगे

🇮🇳 +91