अपडेट
Welcome to Emitrawala.com! सरकारी सेवाओं और ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा के लिए हमसे जुड़ें। किसी अन्य सेवा या फॉर्म के लिए हमसे संपर्क करें।
फॉर्म भरें फॉर्म डाउनलोड करें सरकारी नौकरी रिक्ति प्रवेश पत्र परिणाम प्राइवेट जॉब सरकारी योजनाएं जीएसटी और आयकर सरकारी कर्मचारी फॉर्म ईमित्र उपयोगी सॉफ्टवेयर ई-मित्र और सरकारी शपथ-पत्र ई-स्टाम्प पेपर नए ई-मित्र के लिए आवेदन करें आधार मित्र प्रिंटिंग मित्र सरकारी आदेश और परिपत्र

विद्या संबल योजना: सीकर में 14 निकाय क्षेत्रों में भर्ती के लिए महज 15 पद मिले, अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद शहरी स्कूलों में नियुक्त होंगे व्याख्याता; चार महीने से भी कम मिलेगा रोजगार

VIDYA SAMBAL

Vidya Sambal Yojana in Sikar: Only 15 Posts in 14 Urban Body Areas, Lecturers to Be Appointed in Urban Schools After the Half-Yearly Exams; Less Than Four Months of Work

📢 Get every big update first!Follow the Emitrawala.Com WhatsApp channel for the latest news, government schemes and important updates straight on your phone.
Follow Channel
Apply: 23 to 25 November, till 12 noonFinal preference list: 30 NovemberTenure till: 31 March 2027

In the second phase of the Vidya Sambal Yojana, the number of posts for contract-based lecturer recruitment in government schools of urban areas has disappointed applicants in Sikar district. Only 15 posts have been found vacant in 14 local bodies of the district, including two nagar parishads. Candidates who were hoping for jobs in urban areas are now worried.

15Vacant posts
14Urban local body areas
106Lecturers placed in phase 1 (rural)

Recruitment Was Held Up by the Election Code

  • In the first phase of the Vidya Sambal Yojana, lecturers were appointed on vacant posts in rural government schools.
  • Because of the model code of conduct for the urban body elections, urban areas were not included at that time. In that phase 106 lecturers were placed in the district.
  • After the code of conduct was lifted, lecturers are now being placed in the urban body areas in the second phase.

Schedule

DateStep
19 NovemberSchool-level selection committee formed under the UEEO
Saturday (21 November)Vacant posts advertised at school level
23 to 25 November (till 12 noon)Applications submitted in the prescribed format to the school principal/UEEO
26 NovemberList of applications published
27 and 28 NovemberApplications checked, provisional preference list issued and objections invited
30 NovemberFinal preference list released after objections are settled
1 to 3 DecemberApplications of selected candidates sent to the concerned officers
4 DecemberApproval by the district-level committee

Selection, Priority and Honorarium

  • Both retired teachers and new candidates can take part, but retired teachers will get priority in appointment. The maximum age limit for them is 65 years.
  • For English medium schools, academic qualification in the English medium is compulsory.
  • The preference list is made by adding 75 per cent of marks of the minimum academic qualification and 25 per cent of marks of the training qualification.
  • A selection list of three candidates is prepared against each vacant post.
  • Guest lecturers for Classes 11 and 12 get ₹400 per hour, with a maximum of ₹30,000 a month.
  • The appointment is fully temporary, till 31 March 2027 or until the post is filled by the regular process, whichever is earlier.
For state-wide details of phase 2, see our earlier report: Vidya Sambal Yojana Phase 2.

Less Than Four Months of Work

Because the recruitment is starting after more than half the session has passed, there is also confusion among candidates. If appointments come in the second week of December, the tenure will end on 31 March 2027, so candidates will get less than four months of work.

Vinod Poonia, district president of the Rajasthan Shikshak Sangh, Sikar, said that the recruitment process was started very late and most of the academic session has passed, so appointments for less than four months are not in the interest of either students or candidates. He demanded that the government review the real position of vacant posts in urban schools and increase the number of posts as needed, so that students’ studies are not affected.

Frequently Asked Questions (FAQ)

How many posts are there in Sikar’s urban bodies?

Only 15 vacant posts in 14 urban local bodies, including two nagar parishads.

What honorarium will guest lecturers get?

₹400 per hour, with a maximum of ₹30,000 a month.

Till when will the appointment last?

Till 31 March 2027, or until the post is filled by the regular process.

Who gets priority?

Retired teachers, up to age 65.

📢 Get every big update first!Follow the Emitrawala.Com WhatsApp channel for the latest news, government schemes and important updates straight on your phone.
Follow Channel

Note: This information is written in our own words from various news reports and public notices, as of 17 November 2026. Dates, rules and figures may change. For final information, check the official website of the department concerned. Emitrawala.com is not a government website.

विद्या संबल

विद्या संबल योजना: सीकर में 14 निकाय क्षेत्रों में भर्ती के लिए महज 15 पद मिले, अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद शहरी स्कूलों में नियुक्त होंगे व्याख्याता; चार महीने से भी कम मिलेगा रोजगार

📢 हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाएं!Emitrawala.Com का WhatsApp चैनल फॉलो करें और ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं व जरूरी अपडेट सीधे अपने फोन पर पाएं।
चैनल फॉलो करें
आवेदन: 23 से 25 नवंबर, दोपहर 12 बजे तकअंतिम वरीयता सूची: 30 नवंबरकार्यकाल: 31 मार्च 2027 तक

विद्या संबल योजना के दूसरे चरण में शहरी क्षेत्रों की सरकारी स्कूलों में संविदा आधारित व्याख्याता भर्ती के लिए जिले में पदों की संख्या ने आवेदकों को काफी निराश कर दिया है। सीकर जिले में दो नगर परिषद सहित 14 निकायों में भर्ती के लिए महज 15 पद ही खाली मिले हैं। शहरी क्षेत्रों में नौकरी की उम्मीद लगाए अभ्यर्थी अब चिंतित हैं।

15रिक्त पद
14शहरी निकाय क्षेत्र
106पहले चरण (ग्रामीण) में लगे व्याख्याता

चुनाव की वजह से अटकी थी भर्ती

  • इससे पहले विद्या संबल योजना के पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी स्कूलों के खाली पदों पर व्याख्याताओं की नियुक्ति की गई थी।
  • निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते शहरी इलाकों को उसमें शामिल नहीं किया गया था। उस समय जिले में 106 व्याख्याताओं की नियुक्ति हुई थी।
  • आचार संहिता हटने के बाद अब योजना के दूसरे चरण में निकाय क्षेत्रों में व्याख्याताओं की नियुक्ति की जा रही है।

कार्यक्रम

तारीखकार्य
19 नवंबरयूईईओ के अधीन विद्यालय स्तरीय चयन समिति का गठन
शनिवार (21 नवंबर)विद्यालय स्तर पर रिक्त पदों का विज्ञापन
23 से 25 नवंबर (दोपहर 12 बजे तक)संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/यूईईओ को निर्धारित प्रारूप में आवेदन
26 नवंबरप्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित
27 और 28 नवंबरआवेदनों की जांच, अस्थाई वरीयता सूची जारी कर आपत्तियां मांगी जाएंगी
30 नवंबरआपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम वरीयता सूची जारी
1 से 3 दिसंबरचयनित अभ्यर्थियों के आवेदन संबंधित अधिकारियों को भेजे जाएंगे
4 दिसंबरजिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन

सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता

  • भर्ती में सेवानिवृत्त शिक्षक और नए अभ्यर्थी दोनों भाग ले सकते हैं, लेकिन नियुक्ति में प्राथमिकता सेवानिवृत्त शिक्षकों को ही मिलेगी। उनकी अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है।
  • अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए शैक्षणिक योग्यता अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है।
  • वरीयता सूची का निर्धारण न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 75 प्रतिशत और प्रशैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 25 प्रतिशत अंकभार जोड़कर किया जाएगा।
  • प्रत्येक रिक्त पद के विरुद्ध तीन-तीन अभ्यर्थियों की चयन सूची तैयार की जाएगी।
  • कक्षा 11वीं एवं 12वीं के गेस्ट फैकल्टी को ₹400 प्रति घंटे की दर से मानदेय दिया जाएगा। अधिकतम मासिक मानदेय ₹30,000 निर्धारित है।
  • नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक अथवा नियमित प्रक्रिया से पद भरने तक, जो भी पहले हो, पूर्णतः अस्थाई आधार पर रहेगी।
चरण-2 की प्रदेशस्तरीय जानकारी के लिए हमारी पिछली खबर देखें: विद्या संबल योजना का दूसरा चरण।

चार महीने से भी कम मिलेगा रोजगार

आधे से अधिक सत्र बीतने के बाद शुरू हो रही भर्ती प्रक्रिया से अभ्यर्थियों में असमंजस भी बढ़ा है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में नियुक्ति मिलने पर उनका कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक रहेगा। ऐसे में उन्हें चार महीने से भी कम समय के लिए नौकरी मिल पाएगी।

राजस्थान शिक्षक संघ, सीकर के जिलाध्यक्ष विनोद पूनियां ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया काफी देरी से शुरू की गई है। शैक्षणिक सत्र का अधिकांश समय बीत चुका है। ऐसे में चार माह से कम अवधि के लिए नियुक्तियां करना विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों दोनों के हित में नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार शहरी स्कूलों में रिक्त पदों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा कर जरूरत के अनुसार पदों की संख्या बढ़ाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

सीकर के शहरी निकायों में कितने पद हैं?

दो नगर परिषद सहित 14 निकायों में सिर्फ 15 रिक्त पद।

गेस्ट व्याख्याताओं को कितना मानदेय मिलेगा?

₹400 प्रति घंटे, अधिकतम ₹30,000 प्रतिमाह।

नियुक्ति कब तक रहेगी?

31 मार्च 2027 तक, या नियमित प्रक्रिया से पद भरने तक।

प्राथमिकता किसे मिलेगी?

सेवानिवृत्त शिक्षकों को, अधिकतम आयु 65 वर्ष।

📢 हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाएं!Emitrawala.Com का WhatsApp चैनल फॉलो करें और ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं व जरूरी अपडेट सीधे अपने फोन पर पाएं।
चैनल फॉलो करें

नोट: यह जानकारी विभिन्न समाचार रिपोर्टों और सार्वजनिक सूचनाओं के आधार पर हमारे अपने शब्दों में लिखी गई है, 17 नवंबर 2026 तक की स्थिति के अनुसार। तारीख, नियम और आंकड़े बदल सकते हैं। अंतिम जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखें। Emitrawala.com कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।

← सभी समाचार देखें

ईमित्र साथी

आम जन सेवा संपर्क

Query Box

Emitrawala.com

मैं आपका स्वागत है

हमसे जुड़ने के लिए क्लिक करें

सरकारी योजनाएं और ताज़ा अपडेट के लिए चैनल फॉलो करे
संपर्क के लिए क्लिक करें

आम जन सेवा संपर्क

हम 24 घंटे में आपसे संपर्क करेंगे

🇮🇳 +91